BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जबलपुर रोड अलोनिया टोल प्लाजा पर हुई वाहन दुर्घटना में 3 मजदूरों की मौत 8 घायल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 1, 2020

जबलपुर रोड अलोनिया टोल प्लाजा पर हुई वाहन दुर्घटना में 3 मजदूरों की मौत 8 घायल



रेवांचल टाइम्स सिवनी:- 1 सितम्बर 2020 जिला मुख्यालय सिवनी से जबलपुर की ओर जाने वाले मार्ग में 17 किलोमीटर दूर 1 सितम्बर की सुबह लगभग 4 बजे अलोनिया टोल प्लाजा में हुई वाहन दुर्घटना में 3 मजदूर की मौत हो गई तथा 8 घायल हो गए।
बंडोल थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार थाना बंडोल क्षेत्र अंतर्गत अलोनिया टोल प्लाजा में फोर्स तूफान गाड़ी सामने खड़े वाहन कंटेनर में जा टकराई।
इस वाहन में मजदूर काम करने बिहार एवं झारखंड से महाराष्ट्र सावनेर जा रहे थे।
बताया गया कि इस घटना में डबलू कुमार दास पिता बासकी दास उम्र 23 वर्ष निवासी थाना खुली डमर बिहार, सरजू दास पिता लोचन दास उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम उदालखूट थाना कटोरिया जिला बांका बिहार, तीतू उर्फ मिथलेश दास पिता अर्जुन दास उम्र 30 वर्ष ग्राम निवासी उदालखूट थाना कटोरिया जिला बांका बिहार तीनों की मौके पर मृत्यु हो गई है एवं 8 अन्य लोग घायल हुए है।
घायलों में जोगिंदर पिता बासो दास जाति चमार उम्र 27 वर्ष निवासी बांका बिहार, उत्तम प्रकाश पिता जियालाल दास उम्र 27 वर्ष निवासी बदरा थाना सिमरिया जिला रीवा, पप्पू पिता गोवर्धन यादव उम्र 23 वर्ष निवासी बांका बिहार, गुड्डू पिता सुखदेव दास उम्र 30 वर्ष निवासी बांका बिहार, खूब लाल पिता गिनो दास उम्र 19 वर्ष निवासी बांका बिहार, चुनमुन पिता सरजू यादव उम्र 35 वर्ष जिला देवधर झारखंड, खूबलाल पिता बिरजू यादव उम्र 35 वर्ष निवासी बांका बिहार, दीपू पिता उमेश यादव उम्र 25 वर्ष निवासी बांका बिहार के नाम शामिल है।
घायलों को मौके से बंडोल 100 डायल थाना स्टाफ एवं टोल प्लाजा कर्मचारियों की मदद से तत्काल जिला चकित्सालय सिवनी में भर्ती किया गया, जहां इलाज चल रहा है तथा परिजनों को सूचना दी गई।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment