BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी 2 बार फिर धमाके से देहली सिवनी, ब्लास्टिंग के सबूत मिले साथ ही बारूद की गंध हुई महसूस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 6, 2020

सिवनी 2 बार फिर धमाके से देहली सिवनी, ब्लास्टिंग के सबूत मिले साथ ही बारूद की गंध हुई महसूस


रेवांचल टाइम्स सिवनी:- सिवनी मध्य प्रदेश के सिवनी शहर के विभिन्ना इलाकों शुक्रवारी, गांधी चौक, बुधवारी में गुरुवार रात के बाद शनिवार दोपहर भी दो बार भूकंप जैसा कंपन महसूस किया गया। इससे लोग दहशत में है।
इस बीच शहर से पांच किलोमीटर दूर कोहका में एक गिट्टी खदान की जांच कर ब्लास्टिंग मशीन व अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं।
शनिवार को प्रशासनिक, माइनिंग व पुलिस टीम कोहका खदान पहुंची।
वहां ताजा ब्लास्टिंग के सबूत के साथ बारूद की गंध भी महसूस हुई।
कुछ ही दूरी पर डेटोनेटर व अन्य सामग्री के अवशेष मिले।
खदान शोभा सिसोदिया के नाम से लीज पर ली गई है।
शोभा के पति रामायण सिंह सिसोदिया ने बताया कि खदान बंद है।
यहां ब्लास्टिंग नहीं की जा रही है। बार-बार सफाई देने पर अधिकारियों ने उसे फटकार लगाई।
उधर कोहका व राघादेही सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों में ब्लास्टिंग की धमक से दहशत बढ़ गई है।
कई ग्रामीणों के घरों में गहरी दरारें भी आ गई हैं।
गुरुवार को दो बार कंपन के बाद शनिवार सुबह 11.37 व दोपहर करीब डेढ़ बजे फिर भूकंप जैसा कंपन हुआ।
इससे दहले लोग घरों से बाहर आ गए।

-- ब्लास्टिंग मशीन व अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं।
नोटिस जारी करने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ब्लास्टिंग के लिए कलेक्टर व एसपी से अनुमति ली गई थी या नहीं इसकी भी जांच की जाएगी। –  आशालता वैद्य, खनिज अधिकारी सिवनी

रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment