BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी: कोरोना मरीजों को बढ़ती तादाद, आज 25 नए मरीज मिलें - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 16, 2020

सिवनी: कोरोना मरीजों को बढ़ती तादाद, आज 25 नए मरीज मिलें



कोरोना के 151  एक्टिव केस

रेवांचल टाइम्स सिवनी:-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 25 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है।
जिसमें बरघाट विकासखंड के अमूरला के 21 वर्षीय पुरुष तथा 35 वर्षीय एवं 41 वर्षीय दो महिलाए, ग्राम डोण्डावाड़ी का 40 वर्षीय पुरुष, डोरली छतरपुर की 59 वर्षीय महिला एवं 40 वर्षीय पुरुष, धनौरा विकासखंड की 45 वर्षीय महिला तथा ग्राम कुदारी की 18 वर्षीय एवं 20 वर्षीय दो महिलाएं लखनादौन के 45 वर्षीय 33 वर्षीय एवं 24 वर्षीय क्रमश: तीन पुरुष, छपारा बखारी चारगांव का 23 वर्षीय पुरुष, घंसौर मुख्यालय का 38 वर्षीय पुरुष तथा ग्राम सरोला का 36 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाए गए हैं।
इसी तरह सिवनी नगरीय क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी का 65 वर्षीय पुरुष, समता नगर का 49 वर्षीय पुरुष, संजय वार्ड का 50 वर्षीय पुरुष, फॉरेस्ट ऑफिस के पास का 59 वर्षीय पुरुष, बारापत्थर सिवनी का 31 वर्षीय पुरूष एवं 53 वर्षीय पुरूष, भैरोगंज के 34 वर्षीय पुरुष, 54 वर्षीय पुरूष एवं 50 वर्षीय महिला एवं अमागढ़ की 53 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाये गए हैं।
वही विगत दिवस 17  मरीजों को उपचार उपरांत पूर्णतः स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया हैं।


अजब-गजब: बिना सैंपल लिए ही बना दिया कोरोना पॉजिटिव

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 15 हजार 347 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं।
जिसमें से 490  कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं।
333 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 151 एक्टिव केस हैं।

रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment