BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना का कहर जारी ग्रामीण अंचलों में पैर पसार चुका है कोरोना आज मिले 25 नए मरीज मिलें - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 14, 2020

कोरोना का कहर जारी ग्रामीण अंचलों में पैर पसार चुका है कोरोना आज मिले 25 नए मरीज मिलें


रेवांचल टाइम्स सिवनी - जिला प्रशासन के माथे में चिंता की लकीरें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 25 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसमें कान्हीवाड़ा के 31 वर्षीय पुरुष एवं 20 वर्षीय तथा 70 वर्षीय महिलाएं तथा 6 वर्षीय बालक, धनोरा विकासखंड के ग्राम खिरखिरी की 20 वर्षीय महिला, सिवनी नगरीय क्षेत्र डूंडा सिवनी का 23 वर्षीय पुरुष, ज्यारतनाका का 23 वर्षीय एवं 45 वर्षीय दो पुरुष, चंद्रप्रभा नगर का 30 वर्षीय पुरुष, रानी दुर्गावती वार्ड की 45 एवं 36 वर्षीय दो महिला ,अंबिका कॉलोनी का 60 वर्षीय पुरुष, महावीर वार्ड सिवनी का 55 वर्षीय पुरुष, भैरोगंज सिवनी का 59 वर्षीय पुरुष एवं 41 वर्षीय महिला, गुरुनानक वार्ड सिवनी के 57 वर्षीय तथा 39 वर्षीय दो पुरुष, काली चौक सिवनी का 43 वर्षीय पुरुष, कबीरवार्ड सिवनी का 63 वर्षीय पुरुष, घंसौर विकासखंड के सरोरा की 40 वर्ष की महिला तथा 29 वर्षीय पुरुष लखनादौन नगरीय क्षेत्र के 30 वर्षीय एवं 27 वर्षीय दो पुरुष खैरापलारी का एक पुरुष तथा कुरई की 40 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाये गए हैं। वही विगत दिवस 20 मरीजों को उपचार उपरांत पूर्णतः स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 14748 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 440 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 305 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 129 एक्टिव केस है।

अखिलेश बंदेवार कै साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment