BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी जिले में 25 नए मरीज मिलें, वही 11 हुए डिस्चार्ज कोरोना के 143 एक्टिव केस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 15, 2020

सिवनी जिले में 25 नए मरीज मिलें, वही 11 हुए डिस्चार्ज कोरोना के 143 एक्टिव केस



रेवांचल टाइम्स सिवनी:- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 25 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है।

जिसमें आदेगांव के 42 वर्षीय एवं 39 वर्षीय क्रमशः दो पुरुष, लखनादौन के 25 वर्षीय ,35 वर्षीय, 62 वर्षीय तथा 40 वर्षीय क्रमशः चार पुरुष तथा 38 वर्षीय, 27 वर्षीय एवं 60 वर्षीय तीन महिलाएं पॉजिटिव पाई गई है।
इसी तरह केवलारी विकासखंड के ग्राम खैरापलारी का 30 वर्षीय पुरुष , ग्राम लोपा का 34 वर्षीय पुरुष, धनोरा विकासखंड के 56 वर्षीय एवं 45 वर्षीय दो पुरुष तथा 12 वर्षीय बालक, 32 वर्षीय महिला, छपारा विकासखंड के बाम्हनदेही के 50 वर्षीय पुरुष,लालमटिया के 40 वर्षीय पुरुष, गोपालपुर का 32 वर्षीय पुरुष, डॉक्टर कॉलोनी का 30 वर्षीय पुरुष तथा तकिया वार्ड छपारा का 40 वर्षीय पुरुष, बरघाट विकासखंड के खुर्सीपार का 30 वर्षीय पुरुष एवं जाम की 22 वर्षीय महिला, सिवनी नगरीय क्षेत्र अकबर वार्ड का 35 वर्षीय पुरुष, गुरूनानक वार्ड का 48 वर्षीय पुरुष तथा लुघरवाड़ा का 38 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाये गए हैं।
वही विगत दिवस 11 मरीजों को उपचार उपरांत पूर्णतः स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 15061 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं।
जिसमें से 465 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं।
316 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 143 एक्टिव केस हैं।

रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment