BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी जिले में 222 मरीज पूरी तरह हुए स्वस्थ वर्तमान में कोरोना के 57 एक्टिव केस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 6, 2020

सिवनी जिले में 222 मरीज पूरी तरह हुए स्वस्थ वर्तमान में कोरोना के 57 एक्टिव केस



रेवांचल टाइम्स सिवनी:- सिवनी 5 सितम्बर 2020 जिले में 4 सितम्बर देर रात प्राप्त रिपोर्ट
में 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सिवनी नगरीय क्षेत्र भगतसिंह वार्ड की 35 वर्षीय महिला, कान्हीवाड़ा के 32 वर्षीय पुरूष, ग्राम पिपरिया की 21 वर्षीय महिला तथा बरघाट नगरीय क्षेत्र के वार्ड नंबर- 9 की 20 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। वहीं 18 मरीजों को पूर्णत: स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।

अब तक जिले में 12229  संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं।
जिसमें से 285 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं, 222 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 57 एक्टिव केस हैं।

रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment