BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पति के मरने पर मिले 21 लाख बने पत्नी की हत्या का कारण....मार के फेक दिया इन लोंगो ने - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 21, 2020

पति के मरने पर मिले 21 लाख बने पत्नी की हत्या का कारण....मार के फेक दिया इन लोंगो ने

 21 लाख रुपए के लालच में पति पत्नी ने की हत्या    


            

डिंडोरी रेवांचल टाइम्स डिंडोरी जिले के समनापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम केवलारी निवासी एक 30 वर्षीय महिला की करजिया थाना अंतर्गत ग्राम रामनगर डैम में शनिवार को बोरे में मिली लाश के मामले में पुलिस ने आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार किया बताया जाता है कि महिला 13 सितंबर से गायब थी महिला के परिजनों ने समनापुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी समनापुर थाना प्रभारी ने जब गंभीरता पूर्वक मामले की कड़ाई से जांच की तो लगातार मामले की परत दर परत खुलती चली गई और शीघ्र ही आरोपी गिरफ्त में आ गया बताया जाता है कि महिला के पति का निधन कुछ वर्षों पहले हो गया था जिसे मुआवजे के तौर पर लाखों रुपए की राशि मिली थी महिला कुछ वर्षों से अपने मायके ग्राम गांव केवलारी मैं रह रही थी जिसे दोनों पति-पत्नी ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया संबंधित महिला को पहले बहला-फुसलाकर कंजिया थाना अंतर्गत एक गांव में ले जाया गया और पत्थर से कुचलकर हत्या करते हुए शव को बोरे में भरकर डैम में फेंक दिया गया पुलिस ने जब संदिग्ध के तौर पर संबंधित आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की तो उनके बताए अनुसार डैम में ही महिला के शव को बरामद किया गया और बताया जाता है कि मृतक महिला का एक बेटा भी है पुलिस पूरे मामले का खुलासा शीघ्र करने की बात कह रही हैं इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है

सावधान! एंटीबॉडी कमजोर होने पर दोबारा हो सकता है कोरोना संक्रमण का खतरा, सामने आए ये केस

No comments:

Post a Comment