BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नेशनल हाइवे तीस में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक के टक्कर में 1 व्यक्ति की दर्दनाक मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, September 4, 2020

नेशनल हाइवे तीस में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक के टक्कर में 1 व्यक्ति की दर्दनाक मौत



रेवांचल टाइम्स - बिछिया थाना अंतर्गत आज सुबह लगभग 6 बजे चिकल्लाह नाला के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। इस भीषण हादसा में 1 व्यक्ति मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी अनुसार ट्रक और कार में आमने सामने टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए

      हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिछिया पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फसे ड्राइवर को बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। और घायलों को बिछिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



        तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह हादसा कितना भीषण था। हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

    रेवांचल टाइम्स से प्रहलाद उइके की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment