BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी 18 नए कोरोना पॉजिटिव मिलें 10 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुँचे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, September 11, 2020

सिवनी 18 नए कोरोना पॉजिटिव मिलें 10 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुँचे



रेवांचल टाइम्स सिवनी:- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की 10 सितंबर देर रात प्राप्त आईसीएमआर लैब जबलपुर, सुप्राटेक लैब अहमदाबाद एवं जिला चिकित्सालय सिवनी के ट्रू-नाट लैब रिपोर्ट में 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
सिवनी नगरीय क्षेत्र बाहुबली के 65 वर्षीय पुरुष, दादू मोहल्ला के 74 वर्षीय पुरुष, अभिषेक कॉलोनी के 26 वर्षीय पुरुष, डुंडा सिवनी का 62 वर्षीय पुरुष, अम्बेडकर वार्ड की 30 वर्षीय महिला, भैरोगंज का 70 वर्षीय पुरुष, बरघाट नाका का 50 वर्षीय पुरुष, नगझर का 60 वर्षीय पुरुष, बंडोल का 25 वर्षीय पुरुष , मरझोर का 60 वर्षीय पुरुष एवं 51 वर्षीय महिला तथा कुरई की 25 वर्षीय महिला, केवलारी खेरापालरी का 30 वर्षीय पुरुष, छपारा सिमरिया की 39 वर्षीय महिला एवं 7 वर्षीय बालक तथा ग्राम लाथगाँव का 21 वर्षीय पुरुष के साथ ही घंसौर छिंतापार का 34 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाया गया हैं। वही 10 मरीजों को पूर्णतः स्वस्थ हो जाने पर विगत दिवस डिस्चार्ज कर दिया गया हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में कुल 14060 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 376 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं।
264 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना के 106 एक्टिव केस हैं।

रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment