रेवांचल टाइम्स।अंजनिया- यु तो कहने को आज केन्द्र तथा राज्य सरकार विकास के कई आयाम प्रस्तुत करती है हर घर बिजली पानी तथा सड़क जैसे साधनो को आम नागरिको तक पहुंचाने का दावा करती है परन्तु ग्रामीण स्तर पर यह कितनी कारगर है ये तो आम नागरिक ही जानता हे पिछड़े छेत्रों की बात की जाए तो बात दूसरी है परन्तु शहरी छेत्रों के हाल भी ठीक नहीं है बात करते है जनपद पंचायत बिछिया की सबसे बड़ी इ ग्राम पंचायत अंजनिया की जहा बिजली बिभाग की लापरवाही साफ़ तोर पर देखि जा सकती है मामला है इग्राम पंचायत अंजनिया के वार्ड न 17 का जहा बिजली तो सब के घर पहुंच रही है परन्तु कैसे यह आज तक किसी को नहीं पता अंजनिया वार्ड न 17 के लगभग 2 दर्जन से अधिक परिवारों के घर में स्वयं के साधन से लकड़ी की बल्ली के द्वारा बिजली की लाइट ली गई है जी हा लकड़ी की बल्ली द्वारा सोचकर आप भी चोक जायेंगे पर हकीकत यही है जो 2 दर्जन परिवार निवास करते है वहा से विधुत पोल लगभग 800-900 मीटर की दुरी पर है जिससे किसी तरह लकड़ी के सहारे बिजली तो उपलब्ध हो जाती हे परन्तु आये दिन तार टूटने तथा फाल्ट का खतरा बना रहता है साथ ही बारिश के दिनों में लकड़ी की बल्ली के टूटने का डर भी बना रहता है विधुत विभाग में अनेक बार शिकायत की गई परन्तु उसका समाधान आज तक नहीं हुआ अनेक बार विधुत बिभाग से अपील की गई की जल्द से जल्द विधुत पोल की व्यवस्था की जाए परन्तु आज तक विधुत पोल नहीं लगाया गया जिससे वार्डवासियो को आये दिन मुसीबत का सामना करना पड़ता है जवाब में कहा जाता है की बस काम चल रहा है 2-4 दिन में विधुत पोल लग जायगा परन्तु आज 2 साल हो गया आज तक विधुत पोल नहीं लगाया गया
अतः ग्रामीणों की मांग है की जल्द से जल्द वार्ड 17 मे 3-4 विधुत पोल लगाया जाए जिससे ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो सके।
कंगना विवाद में हुई कांग्रेस नेता उदित राज की एंट्री, कहा 'नशेड़ी से मिले राज्यपाल


No comments:
Post a Comment