रेवांचल टाइम्स सिवनी:- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की 8 सितम्बर देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 15 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
छपारा नगरीय क्षेत्र संजय वार्ड के 30 वर्षीय पुरूष, 48 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय पुरूष तथा 5 वर्षीय बालक पॉजिटिव पाए गए हैं।
इसी तरह सिवनी विकासखण्ड के ग्राम भोमा के 60 वर्षीय पुरूष, ग्राम भोंगाखेड़ा की 45 वर्षीय महिला एवं सिवनी नगरीय क्षेत्र अभिषेक कॉलोनी की 45 वर्षीय महिला, संजय वार्ड की 24 वर्षीय महिला, बुधवारी सिवनी की 86 वर्षीय पुरूष, 78 वर्षीय महिला तथा केवलारी विकासखण्ड के ग्राम अलोनी खापा की 15 वर्षीय युवती, बरघाट विकासखण्ड के अरी के युवक तथा ग्राम अमुरला की 78 वर्षीय महिला के साथ ही धनौरा विकासखण्ड की 45 वर्षीय महिला तथा 26 वर्षीय पुरूष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
वहीं 4 मरीजों को पूर्णत: स्वस्थ हो जाने पर विगत दिवस डिस्चार्ज कर दिया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 13538 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं।
जिसमें से 341 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं।
243 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 92 एक्टिव केस हैं।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट
प्रेग्नेंट होने के मात्र 3 ही दिन बाद महिला ने दिया बच्चे को जन्म, सड़क पर ही गर्भ से बाहर आ गया बच्चा

No comments:
Post a Comment