रेवांचल टाइम्स अंजनियांआज दिनांक 14/09/20 को सुबह सुबह अंजनिया बायपास पर अंजनिया पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय मंडला के निर्देशन में वाहन चेकिंग की जा रही थी।चेकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक यू पी 77 ए एन 5948 पर संदेह हुआ पूछताछ पर चालक ने उक्त ट्रक मे मवेशी भैंस व पड़ा होना बताया । देखने पर ट्रक में भैंस व पड़ा को क्रूरता पूर्वक ठूँस-ठूँस कर भरा गया था।जिसमें 31नग पड़ा व भैंस भरे थे। जिन्हें जप्त कर सुरक्षार्थ मांद कांजीहौस भेजा गया व आरोपी
गिरफ्तार कर 11(घ)पशु क्रूरता अधिनियम व 66/192 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे,प्र.आर. शुशील डहेरिया, आर. राजेश अहिरवार इसरार खान सैनिक रामस्वरूप पटेल राकेश श्रीवास का योगदान रहा
रेवांचल टाइम्स से राकेश पटेल अंजनियॉ की खबर
कोरोना काल में चमत्कारी साबित हुई 'नीम की पत्तियां', सेवन से कोसों दूर भागा वायरस जानें इसके फायदे और नुकसान


No comments:
Post a Comment