BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना से 1 डॉक्टर की मौत, कुल 3 डॉक्टर कोरोना संक्रमित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 20, 2020

कोरोना से 1 डॉक्टर की मौत, कुल 3 डॉक्टर कोरोना संक्रमित



रेवांचल टाइम्स:- सिवनी जिले में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए जिला अस्पताल के एक डॉक्टर की मौत हो गई है। दो अन्य डॉक्टर कोरोना संक्रमित हैं। शुकवार देर रात आई रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में 204 केस एक्टिव हैं।जबलपुर में हुई मौत -जानकारी के मुताबिक अस्पताल में पदस्थ तीन डॉक्टर कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। इनमें से सांस लेने में ज्यादा तकलीफ होने पर एक डॉक्टर को जबलपुर रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एक अन्य डॉक्टर अपनी सुविधा के अनुसार इलाज के लिए दिल्ली चले गए हैं। जबकि एक अन्य डॉक्टर घर पर इलाज करवा रहे हैं। जिले में कोरोना संक्रमण से डॉक्टर की पहली मौत दर्ज हुई है।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 16173 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 578 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 367 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।



कोरोना के 204 एक्टिव केस हैं।

रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment