रेवांचल टाइम्स सिवनी:- सिवनी कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा मंगलवार 18 अगस्त को कोरोना संक्रमण की रोकथाम की कार्य योजना से संबंधित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी.मेशराम, सिविल सर्जन डॉ विनोद नावकर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।
कलेक्टर डॉ फटिंग द्वारा विगत दिवस प्राप्त रिपोर्ट में पॉजिटिव आए 21 नए मरीजों के फस्ट कॉन्टेक्ट में आए लोगों को क्वारेनटाईन करते हुए सतत निगरानी के निर्देश दिए साथ ही लक्षण के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों के तत्काल नमूने लेकर जाँच करने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने उपचाररत मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment