रेवांचल टाइम्स अंजनिया - जिले में प्रतिबंधित अवधि में भी खुलेआम अंजनिया क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा मत्स्य आखेट तथा विक्रय किया जा रहा है ।बताया जाता है कि इन दिनों मछली की सामान्य आवक बाजार में नहीं होती है जिसका लाभ कुछ तथाकथित व्यक्ति उठाकर बेखौफ ढंग से प्रतिबंध के बावजूद भी मछली मारते हैं तथा ऊंचे दाम में बैंचते हैं ।अंजनिया में भी बस स्टैंड के आसपास प्रतिदिन कुछ लोगों द्वारा मछली बेची जा रही जिन पर प्रशासनिक कार्यवाही न होने के कारण उनके हौसले बुलंद हैं।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों का है संरक्षण-
बताया जाता है कि अंजनिया क्षेत्र में मछली मार कर बेचने वाले कुछ लोगों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों का वरदहस्त प्राप्त है जिससे वे बेखौफ नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए प्रतिबंधित अवधि में मत्स्य आखेट तथा उसका विक्रय कर रहे हैं।एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त में बताया कि अंजनिया फूटा तालाब के पास भी कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रतिदिन शाम को खड़े होकर मछली मरवा रहे हैं जिन पर कार्यवाही की जानी चाहिए।
इनका कहना है-
इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है जल्द से जल्द कार्रवाही की जाएगी।
दुर्गा प्रसाद नगपुरे
चौकी प्रभारी अंजनिया
Thursday, August 6, 2020
प्रतिबंधित अवधि में किया जा रहा मत्स्य आखेट तथा विक्रय
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment