BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शराब का अवैध व्यापार करने वाले उपसरपंच ने पत्रकार को गोली मारने की धमकी दी, जाने क्या है पूरा मामला - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 7, 2020

शराब का अवैध व्यापार करने वाले उपसरपंच ने पत्रकार को गोली मारने की धमकी दी, जाने क्या है पूरा मामला



शराब का अवैध व्यापार करने वाले उपसरपंच ने पत्रकार को गोली मारकर हत्या करने की दी धमकी
भुआ बिछिया के बंसल न्यूज के एक प्रतिष्ठित पत्रकार शोभित रावत को ग्राम पंचायत कटंगा माल के उपसरपंच योगेश यादव द्वारा गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी गई है । योगेश यादव द्वारा मण्डला से हथियारबंद गुंडे भी बुलवाए गए थे जो कि रात भर पत्रकार को मारने के लिए ढूंढते रहे ।




सर्वविदित ही कि पिछले दिनों मण्डला ज़िले में कई हत्याएं हो चुकी है और इस प्रकार खुले आम एक पत्रकार को हत्या की धमकी देना अतयन्त निंदनीय है ।




जानकारी के अनुसार पूरा मामला यह है कि योगेश यादव जो कि ग्राम पंचायत कटंगा माल का उपसरपंच है और उसके द्वारा बिछिया की शासकीय ज़मीन में लगातार कब्ज़ा किया जा रहा है । साथ ही अपनी किराना दुकान से शराब का अवैध धंधा किया जाता रहा है उपसरपंच द्वारा नगर परिषद में अवैधानिक कब्जे के मुद्दे को एक पत्रकार द्वारा उठाया गया जिस कारण उपसरपंच द्वारा पत्रकार की गाड़ी रोककर गाली गलौच की गई और बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी गई । उसके बाद योगेश यादव द्वारा मण्डला से हथियारबंद गुंडे बुलवाए गए और हत्या की धमकी दी गई ।




पुलिस अधीक्षक महोदय इस मामले को संज्ञान में लेते हुए करवाई करें कि किस प्रकार गुंडों के हौसले बुलंद हैं और आम आदमी सहित पत्रकार लोगो को खतरा महसूस हो रहा है ।

No comments:

Post a Comment