पंजीबद्ध अपराधः- 1. थाना महाराजपुर का अपराध क्र. 272/2020 धारा 4क सट्टा अधिनियम 2. थाना महाराजपुर का अपराध क्र. 273/2020 धारा 4क सट्टा अधिनियम 3. थाना महाराजपुर का अपराध क्र. 274/2020 धारा 4क सट्टा अधिनियम गिरफ्तार आरोपीः- 1. कैलाश पिता चुणामन राय उम्र 41 वर्ष निवासी बूढीमाई वार्ड महाराजपुर 2. वीरेन्द्र उर्फ मल्खे पिता रामकुमार पटेल उम्र 34 वर्ष नि. बूढीमाई वार्ड महाराजपुर 3. मोहन पिता मनोज डेहरिया उम्र 29 वर्ष नि. दादा धनीराम वार्ड महाराजपुर
जप्त मश्रूकाः- कुल नगदी 4770 रुपये, सट्टा पर्ची एवं अन्य सट्टा उपकरण
घटना का संक्षिप्त विवरणः- मण्डला जिलें में अनलाक की घोषणा के बाद से ही मण्डला पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए लगातार कार्यवाहीयां की जा रही है । पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले के सभी थाना तथा चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के लिये निर्दशित किया गया है । मण्डला पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना महाराजपुर क्षेत्र के स्थानिय नागरिकों से पुलिस अधीक्षक मण्डला को महाराजपुर क्षेत्र में सट्टा चलने की सुचना प्राप्त हुई थी । पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर इस सुचना की तस्दीक करने तथा अवैध गतिविधि के विरुद्ध कार्यवाही के लिये निर्दशित किया गया ।
इसी तारतम्य में दिनांक 17.08.20 को पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा गठित विशेष टीम नें थाना महाराजपुर क्षेत्र में सक्रिय किये गये अपने मुखबिर तंत्र के माध्यम से सट्टा खिलाने वाले व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त कर 03 अलग अलग स्थानों पर दबीश दी । पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर फारेस्ट नाका के पास से कैलाश पिता चुणामन राय निवासी बूढीमाई वार्ड महाराजपुर, अमर ढाबा के पास से वीरेन्द्र उर्फ मल्खे पिता रामकुमार पटेल निवासी बूढीमाई वार्ड महाराजपुर तथा रेल्वे स्टेशन महाराजपुर के पास से मोहन पिता मनोज डेहरिया नि. दादा धनीराम वार्ड महाराजपुर को दबिश देकर सट्टा पर्ची लिखते हुये पकड़ा गया । पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के पास के कुल नगदी रकम 4770/- रुपये और सट्टा उपकरणों को जप्त कर उन्हे गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपियो के विरुद्ध थाना महाराजपुर पर अपराध क्र. 272/20, अपराध क्र. 273/2020 तथा अपराध क्र. 274/20 धारा 4क सट्टा एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया है । मण्डला पुलिस द्वारा आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड की जानकारी लेकर उनके विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है ।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन, उनि मोहनीश बैस, आर. विकास उईके एवं अन्य पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है ।

No comments:
Post a Comment