जिला प्रशासन हुआ सख्त होम क्वारेंटाईन के उल्लंघन पर होगा जुर्माना.....रुपए का
रेवांचल टाइम्स - जिला प्रशासन ने आज सख्त आदेश जारी किया कि 16अगस्त 2020 कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों द्वारा यदि होम क्वारेंटाईन का उल्लंघन किया जाता है तो ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध 2 हजार रूपये के जुर्माने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने शहरी क्षेत्र में सीएमओ नगरपालिका तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों के स्थानीय अधिकारियों को होम क्वारेंटाईन किए गए व्यक्तियों पर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मॉस्क का उपयोग नहीं करने वाले तथा दुकानों आदि में भीड़ नियंत्रण के लिए जरूरी इंतजाम नहीं करने वाले दुकानदारों पर भी सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विदेश तथा बाहर से आने वाले व्यक्ति अपनी जानकारी अनिवार्य रूप से जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में देंगे तथा कड़ाई से होम क्वारेंटाईन पालन करेंगे। उन्होंने जिले में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अनिवार्यतः क्वारेंटाईन का पालन करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें
कोरोना से कर्मचारी की मौत होने पर मिलेगा 10 लाख मुआवज़ा, डाक विभाग ने किया ऐलान

No comments:
Post a Comment