BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए निर्देश जारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 27, 2020

गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए निर्देश जारी

रेवांचल टाइम्स मण्डला - कलेक्टर हर्षिका सिंह ने गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने सीईओ जिला पंचायत, समस्त एसडीएम, सीएमओ नगरपालिका तथा सीईओ जनपद को निर्देशित किया है कि 24 अगस्त को जिले में धारा 144 के आदेश प्रसारित किए गए हैं जिसके अंतर्गत सार्वजनिक गणेश विसर्जन को प्रतिबंधित किया गया है। श्रीमती सिंह ने  प्रत्येक पंचायत एवं नगरीय निकायों में सरकारी वाहन से गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा है कि इसके लिए अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं। इस कार्य में संलग्न कर्मचारियों को कोविड-19 से बचाव के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। कलेक्टर ने कहा है कि विसर्जन के लिए एकत्रित की गई सभी प्रतिमाओं का पूरे सम्मान के साथ बनाए गए कुंडों में विसर्जन किया जाए तथा अपने क्षेत्रों में मुनादी कराकर आमजनों तक विसर्जन संबंधी इस व्यवस्था की सूचना प्रसारित करें।

जबलपुर और भोपाल में सीजीएसटी का छापा, करोड़ों की जीएसटी चोरी 

No comments:

Post a Comment