BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दवाखाना संचालक की फैमली निकली कोरोना पॉजिटिव फिर भी कर रहा इलाज, शासन प्रशासन ने दवाखाने को कराया बंद - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 18, 2020

दवाखाना संचालक की फैमली निकली कोरोना पॉजिटिव फिर भी कर रहा इलाज, शासन प्रशासन ने दवाखाने को कराया बंद

।रेवांचल टाइम्स - मंडला जिलें में पिछले कुछ महीनों से विबादित चल रहें सुलखिया दवाखाने के संचालक एक बार फिर से विवादों में घिरते हुऐ नजर आरहे हैं। बतादें जिले के बीजाडांडी ब्लॉक मुख्यालय से  संचालित सुलखिया दवाखाने के संचालक की पत्नी और बहन बीती रात्रि कोरोना पॉजिटिव निकले का मामला सामने आया है।

जबलपुर निवासी पिछले कई वर्षों से बीजाडांडी ब्लॉक मुख्यालय में सुलखिया नाम से दवाखाना संचालित कर क्षेत्र की जंता का इलाज करते आरहा है। लेकिन कुछ महीनें पहले कोरोना वायरस की दवा बेंचने एवं क्षेत्रीय जंता का ऐलोपैथिक दवा से इलाज करने के चलते विवादों में आया था। जिसके चलते स्थानीय अधिकारियों ने उसका दवाखाना सील कर दिया था। लेकिन बीती रात्रि सुलखिया दवाखाने के संचालक की पत्नी और बहन के कोरोना पॉजेटिव निकलने से एक बार फिर से विवादों में घिरता हुआ नजर आरहा हैं। क्यों कि सुलखिया दवाखाने के संचालक  कि पत्नी और बहन की रिपोर्ट 16 अगस्त की रात्रि ही पॉजेटिव प्राप्त हो गई थी लेकिन उसके बाउजूद अगले दिन यानी 17 अगस्त सोमवार को अपना दवाखाना खोलने हेतु जबलपुर से 35 किमी चलकर मंडला जिले के बीजाडांडी ब्लॉक मुख्यालय पहुँच आधा सैकड़ा से अधिक लोगो का इलाज कर चूका था। जब उक्त दवाखाना संचालक के बारे में स्थानीय ब्लॉक मैडिकल ऑफिसर को पता चला कि इसकी पत्नी और बहन बीती रात्रि कोरोना पॉजेटिव निकली हैं तो बीएमओ डॉ0 दिलीप अहिवार, नायब तहसीलदार कन्हेलाल डोंगरे, थाना प्रभारी सुदर्शन टुप्पो एवं जिला पंचायत सदस्य पुष्वा सिंह उद्दे, गांव की सरपंच अलका कुम्हरे सहित कांग्रेस नेता कैलाश सोनी ने क्षेत्रीय जंता के हित में तत्काल प्रभाव से सुलखिया दवाखाने को बंद कराया और वहाँ इलाज कराने वाले उपस्तिथ मरीजो एवं दवाखाने में कार्य करने वाले कर्मचारियों को होम क्वारें टाइंन करने की सलाह देते हुऐ आगामी आदेश तक दवाखाने को बंद कराया। बतादें सुलखिया दवाखाने का संचालक अमित सुलखिया कोरोना वायरस की दवा बेंचने के नाम पर पहले ही चर्चा में रह चुका हैं। लेकिन कुछ नेताओं और जिले के आला अधिकारियों की कृपा दृष्टि से बच गया जिसकी बजह से क्षेत्रीय जंता अपने आपको कोरोना संक्रमित समझ रही हैं।।

वही बीजाडांडी ब्लॉक मैडिकल ऑफिसर डॉक्टर दिलीप अहिरवार ने बताया कि हमें जबलपुर सीएमएचओ से सूचना प्राप्त हुई थी कि बीजाडांडी ब्लॉक मुख्यालय में संचालित सुलखिया दवाखाने के संचालक  की पत्नी और बहन बीती रात्रि कोरोना पॉजेटिव निकली हैं। जिसके चलते हमने अपने क्षेत्र की जंता के बचाव हेतु उक्त दवाखाने को बंद कराया हैं। साथी कोरोना गाइड लाइन के उलंघन पर इनके ऊपर जो भी कार्यवाही बनती हैं बो हम करेगें।


    लेकिन अब सवाल ये उठता है कि  जिस व्यक्ति को रात्रि में ही पता चल गया था कि मेरी पत्नी और बहन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है और वही वक्ती जान पूछ कर अगले दिन यानी सुबह अपना दवाखाना खोल लेता है। और इलाज के नाम पर आधा सैकडा से अधिक लोगो की जान से खिलवाड़ करता है। बो तो सुक्र है कि स्थानीय शासन प्रशासन के लोगो को समय रहते पता चल गया और उन्होंने दवाखाने को बंद करा दिया नही तो जाने और कितने लोगो को इलाज के नाम पर सक्रमण फैलाता। अब सवाल ये उठता कि स्थानीय प्रशासन ने दवाखाने को बंद कराते हुऐ आगामी कार्यवाही हेतु जिलें के वरिष्ठ अधिकारीयों सूचित कर दिया है जिले के आला अधिकारी इस बार कार्यवाही करेगें या पिछली बार की तरह एक बार फिर अभ्यदान देदेगे। क्यों कि उक्त दवाखाने का संचालक स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश के नेताओ के काफी करीब माना जाता है।

No comments:

Post a Comment