मंडला -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जनता कि सुविधाओं और सहुलियत के लिये चाहे जितनी भी योजना बनाये ग्राम का विकास भ्रष्ट तंत्र के चलते मुमकिन नहीं है । शासन-प्रशासनभ्रष्टाचार को.खत्म करने चाहे जितना भी पारदर्शी सिस्टम करले पर निचले स्तर पर बैठे अधिकारी कर्मचारी सब को धत्ता बताते हुऐ शासन की योजनाओं का पलीता लगाने मे कोई कसर नहीं छोड रहे हैं और योजनाओं के नाम पर वसुली करना भी इनका पेशा हो गया है ऐंसे ही सरपंच सचिव से सजी-धजी मंडला जिले के बिछिया जनपद की पंचायत बुडला है ,जंहा जमकर सचिव द्वारा शासकीय पैसे की होली किस कदर खेली जा रही है यह देखिये हमारी इस खबर मे
मंडला जिले के बिछिया जनपद की पंचायत बुडला के ग्रामीणों ने बताया की सी सी रोड, गोदाम भवन, श्मशानघाट ,शौचालय अधुरे पड़े हैं और राशि फर्जी बिलों के माध्यम से निकाल कर गबन कर लिया गया है , ग्रामीणों ने बताया कि इस पंचायत मे पदस्थ चपरासी को सप्लायर बनाकर शौचालय एवं विभिन्न योजनाओं की राशि का आहरण सचिव द्वारा किया जा रहा है यंहा तक कि सरपंच का मानदेय भी चपरासी के खाते में भुगतान कर निकाला जाता है जो नियम के विपरीत है । प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए लोगों से 5से 10हजार तक की राशि इनके द्वारा वसुली गई है और आज तक उन हितग्राहियों को आवास नहीं मिला ,इसी तरह संबंल योजना के तहत सचिव द्वारा राशि तो निकाली गई किन्तु पीडित परिवार को इसका लाभ नही मिला, मनरेगा के तहत मजदूरों को मजदूरी तक नहीं दी गई है, ग्रामीणों द्वारा जनपद से लेकर जिला स्तर तक शिकायत की गई परन्तु आज तक कुछ नहीं हुआ ।
जनपद पंचायत बिछिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी का कहना है कि ग्राम पंचायत बूडला की निष्पक्ष जांच की जाएगी जांच में जो दोषी आएगा पाया जाएगा उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी



No comments:
Post a Comment