श्री हनुमान चालीसा का 21 बार पाठ कर जिलेमें व प्रदेश, में सुख समृद्धि के लिए हवन किया गया।
रेवांचल टाइम्स 4 जुलाई 2020 डिंडोरी-अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम मंदिर निर्माण के एक दिन पूर्व हनुमान भक्त मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र में श्री राम उत्सव का आयोजन किया गया। श्री राम उत्सव के अवसर पर पंडित वीरेंद्र शास्त्री ने नवग्रह कलश स्थापित कर मंत्रोचार के साथ श्री रामचंद्र जी एवं श्री हनुमान जी का पूजन अर्चन किया।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्री हनुमान चालीसा के पाठ का शुभारंभ किया, जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने श्री हनुमान चालीसा का 21 बार पाठ किया। श्री हनुमान चालीसा पाठ में रजनीश राय,डिंपल दीक्षित, रितेश जैन, भीम अवधिया, आलोक शर्मा, प्रकाश मिश्रा, मुकेश तिवारी, अविनाश गौतम, शिवराज सिंह, विजय दहिया,हरि राज बिलैया, नमन जैन, रोहिणी तुरकेल आदि कांग्रेस पदाधिकारियों शामिल हुए ।
श्री राम उत्सव कार्यक्रम पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा हम सभी अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण का स्वागत करते हुए जिला, प्रदेश, एवं देश की सुख समृद्धि शांति, कोरोनावायरस से बचाने, एवं अच्छी वर्षा के लिए श्री राम चंद जी श्री हनुमान जी का पूजन अर्चन कर श्री हनुमान चालीसा का 21 बार के पाठ का आयोजन किया है, वीरेन्द्र शुक्ला ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी ने 1985- 86 में रामलला जी के मंदिर अयोध्या का ताला खुलवाया था, और उन्नीस सौ नवासी में शिलान्यास कराया था। आज राजीव गांधी जी हमारे बीच तो नहीं है लेकिन उन्होंने श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जो साहसिक निर्णय लिया था उनका स्मरण सदैव किया जाएगा। पूजन, हवन आरती के बाद जय सियाराम, जय हनुमान, जयकारे के साथ प्रसाद का वितरण किया गया।
।


No comments:
Post a Comment