BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पॉजिटिव मरीजों के फस्ट कॉन्टेक्ट व्यक्तियों के साथ ही कंटेंमेंट क्षेत्र के व्यक्तियों के शतप्रतिशत नमूने लेकर जाँच के निर्देश दिए - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 6, 2020

पॉजिटिव मरीजों के फस्ट कॉन्टेक्ट व्यक्तियों के साथ ही कंटेंमेंट क्षेत्र के व्यक्तियों के शतप्रतिशत नमूने लेकर जाँच के निर्देश दिए


रेवांचल टाइम्स सिवनी 6 अगस्त 20/कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा गुरूवार 6 अगस्त को कोरोना संक्रमण की रोकथाम की कार्य योजना से संबंधित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी.मेशराम, सिविल सर्जन डॉ विनोद नावकर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।
कलेक्टर डॉ फटिंग द्वारा आईसीएमआर जबलपुर भेजे गए सेंपलों एवं जिला चिकित्सालय सिवनी में संचालित ट्रू-नॉट में जाँच किए गए सेंपलों की समीक्षा कर विगत दिवस ट्रू-नॉट मशीन में मात्र 5 सेंपल लेने पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा संबं‍धित अधिकारियों को ट्रू-नॉट मशीन में न्यूनतम 30 सेंपलों की जाँच प्रतिदिन करने के निर्देश दिए । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आईसीएमआर जबलपुर के साथ ही सीआईएमसी छिंदवाड़ा को प्रतिदिन पर्याप्त सेंपल भेजने के लिए अधिकतम संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने प्राप्त करने के निर्देश दिए ।  पॉजिटिव मरीजों के फस्ट कॉन्टेक्ट व्यक्तियों के साथ ही कंटेंमेंट क्षेत्र के व्यक्तियों के शतप्रतिशत नमूने लेकर जाँच के निर्देश दिए।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment