BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध मण्डला पुलिस की कार्यवाही, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नैनपुर ने अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे मिनी ट्रक को किया जप्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 13, 2020

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध मण्डला पुलिस की कार्यवाही, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नैनपुर ने अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे मिनी ट्रक को किया जप्त


मण्डला जिले में अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध मण्डला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाहियां की जा रही है । मण्डला पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला व्दारा जिले के सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों तथा थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर सख्ती से लगाम लगाते हुये इस संबंध में लगातार अभियान चलाते हुये कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है ।
इसी तारतम्य में दिनांक 12.08.2020 को अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नैनपुर सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी को क्षेत्र में भ्रमण के दौरान बरबसपुर से अवैध रुप से रेत का परिवहन कर रहे वाहन के संबंध में सूचना प्राप्त हुई । उक्त सूचना पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नैनपुर सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी द्वारा अपने स्टाफ के साथ बम्हनी की ओर जाकर चेक किया गया तो रमपुरी के पास एक टाटा 709 मिनी ट्रक में रेत भरी हुई दिखाई दी । एसडीओपी नैनपुर द्वारा अपने स्टाफ की सहायता से मिनी ट्रक को रुकवाकर ट्रक चालक बालकिशन पिता गणेश प्रसाद मरावी उम्र 23 वर्ष नि. चंदियाजर से रेत परिवहन करने के संबंध में किसी प्रकार की अनुज्ञप्ति अथवा अनुमति होने के बारे में पूछताछ की गई । मिनी ट्रक चालक द्वारा रेत परिवहन के संबंध में कोई अनुमति नही होना बताया गया जिस पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नैनपुर सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी द्वारा मिनी ट्रक क्र. एमपी 51 जी 0585 को अवैध रुप से रेत का परिवहन करना पाये जाने पर थाना बम्हनी पर जप्त करवाकर खड़ा करवाया गया है । थाना बम्हनी पुलिस द्वारा मिनी ट्रक एवं उसके मालिक के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
सराहनीय भूमिका:- उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नैनपुर सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी, उनि सुभाष बघेल, सउनि गणेश चौधरी एवं स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही ।

No comments:

Post a Comment