रेवांचल टाइम्स सिवनी-जबलपुर संभाग के डिप्टी कमिश्नर भू अभिलेख विभाग में पदस्थ प्रशांत श्रीवास्तव के द्वारा संभाग जबलपुर के सिवनी जिले कि प्रत्येक तहसील और तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल में पदस्थ पटवारियों के कार्यों का निरीक्षण एवं समीक्षा
दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम में दिनांक 13 अगस्त और 14 अगस्त को लखनादौन छपारा सिवनी कुरई बरघाट केवलारी और धनोरा तहसील के अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल में पदस्थ पटवारियों के कार्य का निरीक्षण एवं समीक्षा कार्य किया गया। वहीं 14 अगस्त को कलेक्ट्रेट कार्यालय में उपस्थित होकर शासन प्रशासन के कार्यों से संबंधित वीडियो कांफ्रेंस मीटिंग में उपस्थित रहने के उपरांत धनोरा तहसील के पटवारियों के कार्यों और कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को लेकर पटवारियों से चर्चा की गई चर्चा में किसान सम्मान निधि विशेष कार्यों को अतिशीघ्र करने के निर्देश दिए गए धनोरा तहसील के तमाम पटवारी विश्रामगृह धनोरा में उपस्थित थे जहां प्रशांत श्रीवास्तव डिप्टी कमिश्नर भू अभिलेख जबलपुर के द्वारा पटवारियों के कार्य की समीक्षा और पटवारियों को अन्य कार्य हेतु निर्देश दिए गए समीक्षा के दौरान उपस्थित पटवारियों में
दिनेश बंसकार,सुखचैन,मुकेश ठाकुर,अंजुल उईके ,कोशल,रामेश्वर दीक्षित, वेदटेमरे,सतीश सोनी,जावेद खान,हरीराम,अमित गोडाने,सुशील यादव,मुकुंद डेहरिया,जितेंद्र ठाकुर,कमलेश मरावी एंव सुखमन कुलेश राजस्वनिरीक्षक धनोरा
यह शामिल थे

No comments:
Post a Comment