रेवांचल टाइम - वर्तमान में खेती बाड़ी का कार्य शहर से ग्रामीण तक जोरो पर है और चलती बारिश के इन दिनों में अजगर का निकलना आम बात हो गयी हैं फेंनसेंचुरी से लगे गाँव (किकरावन ग्राम )ओर नेवसा के बीच फेन पुलिया के पास खेत में एक अजगर मिला बताया गया की लखन बंजारा अपने खेत में नीदाई का कार्य कर रहा था
निदाई करते वक्त एक विशाल काए अजगर उसने देखा और बताया की अजगर कुछ खाया हुआ था और कहा कि वह अजगर के समीप पहुंच गया था गरिमा यह थी कि अचानक उसकी नजर अजगर पर पड़ गई आनन फानन ने इसकी सूचना अन्य लोगो को दी वहीं मोटी नाला वन परिक्षेत्र को दे दी गई है वहीं ग्रामीणों की मदद से युक्त अजगर का रेस्क्यू किया जा रहा है बताया गया कि रेस्क्यू कर जंगल के किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।
वही मौके में रेस्क्यू ऑपरेशन कर पकड कर जंगल में छोड़ा गया जिसमें वन रक्षक श्याम लाल धूर्बे बीट क्रमांक किकरा वन ग्राम आनंद भारतीया लालपुर बीट श्रमिक पंकु मरावी अनिल सैयाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रेवांचल टाइम्स से हरीश बिंझिया मोतीनाला


No comments:
Post a Comment