BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नगरपालिका के द्वारा बनाई गई सी सी सड़क और नाली की उच्च गुणवत्ता की चन्द दिन में ही खुली पोल युवको ने लागए पौधे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 24, 2020

नगरपालिका के द्वारा बनाई गई सी सी सड़क और नाली की उच्च गुणवत्ता की चन्द दिन में ही खुली पोल युवको ने लागए पौधे



रेवांचल टाइम्स - नैनपुर नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत 15 वार्डो की सड़क एवं नाली निर्माण चंद दिनों बाद उनकी पोल खुलती नजर आती है प्रत्येक वार्डों की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई है नालियों का पानी घरों में घुस रहा है जिस और नगरपालिका का ध्यान ना होने के कारण की नगर के युवाओं के द्वारा नगर पालिका से चंद कुछ दूरी पर मॉडल सड़क जो जर्जर और गड्ढों में तब्दील हो गई है जिस मार्ग पर गड्ढों में पौधे लगाया गया ताकि नगर पालिका एवं स्थानीय प्रशासन का और ध्यान आकर्षित करें नगर पालिका परिषद नैनपुर के द्वारा जितने भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं वह घटिया और गुणवत्ता हीन होने के कारण चंद दिनों में सड़क गड्ढों में तब्दील हो जाती है और घटिया निर्माण कार्य के पीछे कही न कही नगर पालिका ही जिम्मेदार अपने निजी स्वर्थ के चलते ठेकेदार को फायदा पहुँचते हुए ये निर्माण कार्य कराए है जिनकी गुणवत्ता खुद ही कार्य बaता रहा चन्द दिनों में सड़क में सड़क कम गड्ढे ज्यादा नजर आ रहे इन्ही गढ्डों के कारण आये दिन दुर्घटनाये हो रही है पर इससे नगर पालिका या जबाबदरो को क्या उन्हें तो केवल अपना स्वर्थ ही दिखता है और रही बात जनप्रतिनिधि की तो वो गांधी जी के तीन बंदर है उन्हें न कुछ दिखता है न कुछ कहते और न ही कुछ सुनाई पड़ता है और आज जिसका खामियाजा नगर की जनता को उठाना पड़ रहा है वहीं लोगों के द्वारा आरोप लगाया गया नगर पालिका के द्वारा मनमानी एवं अनाप-शनाप रेट पर घटिया सामग्री खरीदी की जा रही है जिसका कोई उचित नहीं वार्ड क्रमांक 7 एटका का फिल्टर प्लांट जहां पर इसके पूर्व भी अनेक सामग्री खरीदी की गई जो कबाड़ के रूप में रखी हुई है जिसका उपयोग हुआ ही नहीं शासन की राशि का खुले रूप से दुरुपयोग किया जा रहा है

No comments:

Post a Comment