BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आदिवासी दिवस के दिन एक आदिवासी युवक को किया निर्वस्त्र..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 12, 2020

आदिवासी दिवस के दिन एक आदिवासी युवक को किया निर्वस्त्र.....



रेवांचल टाइम्स - मंडला महाराजपुर पुलिस द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते दो आरोपियों को आदिवासी दिवस 9 अगस्त को गिरफ्तार कर 14. 220 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया गया। जिसकी सोशल मीडिया में वायरल हो रहे फोटो के अनुसार, एक आरोपी को थाने में निर्वस्त्र भी किया गया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है क्योंकि सोशल मीडिया में पुलिस द्वारा आरोपी को निर्वस्त्र किया गया उस फोटो का जमकर वायरल किया जा रहा है।
9 अगस्त को महाराजपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग मोटर साइकिल में अंग्रेजी अवैध शराब लेकर आ रहे है। सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर द्वारा मुख्य मार्गो एवं चैराहा पर चैकिंग लगाई गई। चैकिंग के दौरान मोटर साइकिल को बम्हनी की ओर से रेल्वे क्रासिंग पौड़ी के पास आता देख रोका गया। आरोपियों द्वारा शराब फेंककर मौके से फरार होने की कोशिश की जिसे महाराजपुर थाना टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी संजय मरावी पिता रमन सिंह मरावी मरावी उम्र 19 वर्ष निवासी बिनैका तिराहा थाना कोतवाली, शाहरूख उर्फ प्यारू पिता सलीम कुरैशी उम्र 31 वर्ष निवासी बिनैका तिराहा थाना कोतवाली पकड़ा गया जिनसे अंग्रेजी शराब 79 क्वार्टर 180 एमएल के कीमती 10,270 रूपये एवं मोटर साइकिल जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध कर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया। सोशल मीडिया में जब यह खबर फोटो के साथ वायरल हुई कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार एक आरोपी को थाने में निर्वस्त्र किया गया तो मामले ने तूल पकड़ लिया। हालांकि अभी इस बात की लिखित शिकायत नहीं की गई है।
   
                इनका कहना है
         आरोपी को निर्वस्त्र करने के बारे में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।
         दीपक शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, मंडला।
       वही महाराजपुर थाना प्रभारी का  कहना है कि कभी भी किसी भी आरोपी को थाने में पूछताछ के दौरान निर्वस्त्र नही किया जाता है पर जो फोटो वायरल हो रही उसमे कही कंप्यूटर से छेड़खानी की जा सकती जिसकी जाँच की जा रही है।
                            रामेश्वर ठाकुर
                   थाना प्रभारी महाराजपुर



सिवनी में पांच लोगों से नगदी सहित लगभग डेढ करोड़ के आभूषण बरामद

No comments:

Post a Comment