BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सोशल मीडिया एवं सायबर क्राईम से बच्चों की सुरक्षा के लिये मण्डला पुलिस ने जारी की एडवायजरी, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के लिये दिये महत्वपूर्ण निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 13, 2020

सोशल मीडिया एवं सायबर क्राईम से बच्चों की सुरक्षा के लिये मण्डला पुलिस ने जारी की एडवायजरी, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के लिये दिये महत्वपूर्ण निर्देश




वर्तमान समय में आमजनता द्वारा सोशल मीडिया एवं इससे संबंधित विभिन्न प्लेटफार्मों का उपयोग काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है ।  हर घर में मोबाईल फोन तथा आसानी से उपलब्ध तीव्र एवं उच्च गुणवता वाले इंटरनेट कनेक्शन के कारण घर के बच्चों, विशेषकर नाबालिक बच्चों में भी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, ट्वीटर, इन्टाग्राम, यूट्युब आदि का प्रयोग तेजी से बढ़ा है ।  मोबाईल फोन एवं इंटरनेट के तेजी से प्रसार के कारण सायबर अपराध एव  सोशल मीडिया से संबंधीत अपराधों में भी तेजी से वृद्धि हुई है । सायबर अपराधियों द्वारा इन सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल करने वाले बच्चों को विशेषरुप से निशाना बनाने का प्रयास किया जा रहा है । विगत कुछ समय में सोशल मीडिया से संबंधित शिकायतों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा सायबर सेल मण्डला को जिलें में सोशल मीडिया एवं सायबर क्राईम से संबंधित अपराधों से आमजनता एवं विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिये एडवायजरी जारी करने के लिये निर्देशित किया गया है ।
इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन पर दिनांक 12.08.2020 को सायबर सेल मण्डला द्वारा इस संबंध में एडवायजरी जारी की गई है । मण्डला पुलिस द्वारा एडवायजरी के माध्यम से सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक इस्तेमाल के लिये महत्वपूर्ण निर्देश जारी किये गये है । मण्डला पुलिस द्वारा एडवायजरी के माध्यम से आमजनता को सोशल मीडिया जैसेः- फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम आदि पर अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट ना करने, सोशल मीडिया पर बनाये गये दोस्तो से अपनी व्यक्तिगत जानकारी व दिनचर्या शेयर ना करने तथा सोशल मीडिया पर अपने निजी फोटो व दस्तावेजो को शेयर ना करने के संबंध में चेतावनी दी गई है । सायबर अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया पर उपलब्ध आपकी निजी जानकारी का उपयोग आपके खिलाफ किसी अपराध को घटित करने में किया जा सकता है जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा आमजनता से सावधानी बरतने की अपील की गई है । इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया का उपयोग करते समय टाईमलाईन पर दिखाई देने वाली अज्ञात लिंक पर क्लिक ना करने, सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक तथा अश्लील सामग्री को शेयर ना करने तथा सोशल मीडिया पर प्रोफाईल पिक्चर को लाक करके रखने के निर्देश भी मण्डला पुलिस द्वारा दिये गये है ताकि सायबर अपराधियों द्वारा इनका प्रयोग किसी अपराध में ना किया जा सकें । मण्डला पुलिस द्वारा जारी की गई एडवायजरी में वाट्सएप के संचालन के संबंध में भी निर्देश दिये गये है जिसमें सभी को अपने व्हाट्सएप्प ग्रुप में अनजान व्यक्तियों को ना जोड़ने, आनलाईन डेटिंग एप्स के माध्यम से संपर्क में आये व्यक्तियों पर भरोसा ना करने तथा आपके मोबाईल नंबर को किसी अज्ञात व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने पर तत्काल उस ग्रुप से बाहर होने के संबंध में निर्देश दिये गये हैं । मण्डला पुलिस द्वारा किसी व्यक्ति द्वारा बनाये गये व्हाट्सएप्प ग्रुप में किसी सदस्य द्वारा आपत्तिजनक तथा अश्लील सामग्री शेयर करने पर उसे तत्काल ग्रुप से बाहर करने तथा किसी भी प्रकार की आनलाईन शापिंग केवल भरोसेमंद वेबसाईट से ही करने की समझाईस भी दी गई है । मण्डला पुलिस द्वारा आमजनता को अपने तथा अपने परिजनों के बैंक अकाउंट, पेनकार्ड, आधारकार्ड व एटीएम कार्ड की जानकारी किसी भी व्यक्ति से साझा नही करने तथा किसी प्रकार का सायबर अपराध घटित होने की जानकारी लगने पर तत्काल सायबर हेल्पलाईल नंबर 7049141561, कंट्रोल रुम मंडला के नंबर 07642-250613 पर सूचना देने के लिये निर्देशित किया गया है । इसके साथ ही आमजनता द्वारा बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का अपराध घटित होने पर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग द्वारा बनाये गये PACSO-ebox Application पर आनलाईन शिकायत भी दर्ज कर सकती है । इस PACSO-ebox Application को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड़ किया जा सकता है तथा इसमें दिये गये चित्रों के माध्यम से बच्चे अपनी समस्या को परिजन व अन्य व्यक्ति को बता सकते हैं|

यह खबर भी पढ़ें:
केंद्र सरकार ने राज्यों को दिये तीन करोड़ से अधिक एन95 मास्क

No comments:

Post a Comment