रेवांचल टाइम्स मंडला -कलेक्टर हर्षिका सिंह ने नैनपुर क्षेत्र में खाद की समीक्षा करते हुए क्षेत्र के एसएडीओ और आरईओ को खाद वितरण में गंभीरता नहीं बरतने के कारण नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नैनपुर अनुविभाग में विगत वर्ष खपत हुई कुल खाद एवं इस खरीफ वर्ष के लिए आवश्यक डिमांड के बारे में पूछा। उन्होंने नैनपुर क्षेत्र के कुल किसान के बारे में जानकारी तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष की तुलना में नैनपुर में इस वर्ष कृषि क्षेत्र में हुई वृद्धि की विस्तृत जानकारी तैयार करें।
इसके साथ कलेक्टर ने संबंधित विभाग को अनुभागवार खाद की खपत एवं वितरण की जानकारी भी उपलब्ध कराने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नैनपुर क्षेत्र में खाद के अनुचित भंडारण एवं विक्रय संबंधित स्थिति का पता लगाकर उसे रोकने प्रभावी कार्रवाई करें। जिला कलेक्टर के निर्देशों का खाद विभाग के अधिकारियों पर कितना असर होगा अब देखना होगा। क्योंकि नैनपुर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में धड़ल्ले से यूरिया खाद का विक्रय किया गया और अभी भी बड़े किसानों को खाद मिल रही है और आज भी छोटे किसान खाद लेने दर-दर भटक रहे हैं
खाद विक्रय किए जाने वाले विक्रेताओं की जानकारी संबंधित विभाग को भी है परंतु कार्रवाई आज तक नहीं हुई और शायद अब कलेक्टर मैडम के निर्देशन पर देखना यह होगा की कब और कितने विक्रेताओं पर कार्रवाई होगी क्षेत्र के किसानों को इसका इंतजार होगा। या फिर निर्देशन तक ही रहेगा।

No comments:
Post a Comment