रेवांचल टाइम्स नैनपुर - अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए हरछठ की पूजा के रूप में माताओ ने संतान की लंबी उम्र व उनकी सुख-समृद्घि की कामना से दिनभर निर्जला व्रत रखा और पूजन के बाद बिना हल लगे अन्न से व्रत का परायण किया व्रत पूजन के बाद माताओ ने अपनी संतान को पोता लगाकर शुभाषीश भी दी माताएं पूजन सामूहिक रूप से मंदिरों में करती लेकिन रविवार को घर मे हलष्षठी व्रत पर्व मनाया गया कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार मंदिरों में सामूहिक आयोजन नहीं होगा। इसके लिए मंदिरों में बाकायदा सूचना लगा दी गई है ताकि पर्व के दिन मंदिरों में भीड़ जमा न हो सके और व्रतियों को निराश होकर लौटना नहीं पड़े। रविवार को भाद्रपद कृष्णपक्ष की षष्टी तिथि में हलषष्टी व्रत आस्था और भक्ति के साथ मनाया गया इस व्रत को शास्त्रों में भी संतान की रक्षा के लिए श्रेष्ठ बताया गया है। इससे सुबह से ही घरों में आस्था और भक्ति का माहौल रहा घरों में पूजा-अर्चना भी हुई
इसका है महत्व
व्रत में शक्कर और मिट्टी की चुकिया, सात प्रकार के अन्न (जौ, गेहूं, चना, धान, अरहर, मूंग, मक्का), पांच प्रकार की भाजी और महुआ, आम, पलास की पत्ती, कांसी के फूल, नारियल, मिठाई, रोली-अक्षत, फल, फूल से पूजन किया जाता है। साथ ही भैंस के दूध से बने दही और घी का भी विशेष महत्व है।
देर शाम होगा परायण
इस व्रत में हल लगा अन्न और गाय के दूध से बनी खाद्य सामग्री वर्जित है। इस वजह से रविवार देर शाम माताएं व्रत का परायण भैंस के दूध व उससे बने घी, दही के साथ पसहर चावल और बिना हल लगे अन्न, सब्जी और फलों से व्रत का परायण करेंगी बाजार में रही रौनक
व्रत के एक दिन पूर्व शनिवार को बाजार में रौनक रही। लोगों ने व्रत कि लिए महुआ की दातुन, पत्तल, चुकिया समेत विभिन्न प्रकार की पूजन सामग्री की खरीदारी करते रहे। शहर में बुधवारी बाजार समेत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में हलषष्ठी की पूजन सामग्री की छोटी-बड़ी दुकानें सजी रहीं। जहां लोगों ने व्रत के लिए पसहर चावल से लेकर विभिन्न प्रकार की पूजन सामग्री की खरीदारी की।

No comments:
Post a Comment