रेवांचल टाइम्स - मण्डला, सुभाष वार्ड मंडला में एक और कोरोना पॉजिटिव प्रकरण सामने आया है। 52 वर्षीय यह पुरुष कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आया था, जिसे उपचारार्थ कोरोना केयर सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जिले में लापरवाही से संक्रमित मरीजो की संख्या में इजाफा हो रही है। अब खुद को ही सावधान रहने की आवश्कता है।
यह भी पढ़ें:सरकार 18 से बढ़ाकर 21 कर सकती है लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र

No comments:
Post a Comment