BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्ट्रेट में कराया गया दो जोड़ों का विवाह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 21, 2020

कलेक्ट्रेट में कराया गया दो जोड़ों का विवाह



रेवांचल टाइम्स बालाघाट:- कलेक्ट्रेट कार्यालय बालाघाट में विशेष विवाह अधिनियम के अंतर्गत 20 अगस्त 2020 को दो जोड़ो का विवाह कराया गया ।
विशेष विवाह अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने गवाहों के समक्ष यह विवाह सम्पन्न कराया और नव विवाहित जोड़ो को विवाह प्रणाम पत्र प्रदान किया।
जे.एच. 45 इंकम टेक्स कॉलोनी, नन्दा नगर इंदौर के निवासी 31 वर्षीय प्रशांत सिहं कुशवाहा एवं प्रेम नगर, वार्ड न. 26 बालाघाट की निवासी 29 वर्षीय सोनम खुबचंदानी ने विशेष विवाह अधिकारी के समक्ष विवाह कराने के लिए आवेदन दिया था।
इसी प्रकार वारासिवनी के ग्राम गर्रा निवासी 23 वर्षीय विशाल डोंगरे एवं लालबर्रा तहसील के ग्राम धरपीवाड़ा की निवासी 20 वर्षीय दीक्षा डहरवाल ने विशेष विवाह अधिनियम के अंतर्गत विवाह कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था।
इस सरकारी विवाह में वर वधु ने एक दूजे को वरमाला पहनाकर मिठाई खिलाई और जीवन भर एक दूजे का साथ निभाने का संकल्प लिया, इस विवाह से दोनों नवाविवाहित जोडे प्रसन्न थे।

रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment