रेवांचल टाइम्स नैनपुर - मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा सहयोग से सुरक्षा अभियान के तहत देश को 74 वे स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर सभी लोगो से ये शपथ दिलाई गई कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्वयं एवं अपने क्षेत्र में लोगो को मुंह पर मास्क दुपट्टा रुमाल या कपड़ा बांध कर घर से बाहर निकलने घर के बाहर आपस मे दो गज की दूरी रखने और बार बार साबुन और पानी से हाथ धोने के लिए प्रेरित करूँगा कोरोना को लेकर किसी से कोई बुराई व्यवहार या भेदभाव ना करते हुए सभी के साथ प्रेम और सहयोग का व्यवहार करूंगा कोरोना से युद्ध में जो हमारी ढाल जैसे डॉक्टर नर्स अस्पताल कर्मी पुलिस सफाई कर्मी एवं मैदानी कार्यकर्ताओं आदि का में हमेशा उनका सहयोग समर्थन में सम्मान करूँगा एवं इसी अभियान के चलते हस्ताक्षर अभियान में लोगो के हस्ताक्षर भी एक बड़े फ्लेक्स रूपी शपथ पत्र में लिए गए एवं लोगो को सहयोग करने के लिए आभार भी प्रगट किया गया और अपेक्षा की गई कि आने वाले समय मे भी जनता सहयोग करती रहेगी
No comments:
Post a Comment