रेवांचल टाइम्स केवलारी- मामला केवलारी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पोढी (उगली) का है जहां पर एक 32 वर्षीय महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया l आपको बता दें कि उक्त महिला महाराष्ट्र राज्य के एक शहर गोंदिया बहेकर अस्पताल पथरी(स्टोन) का इलाज करवाने गई थी, जहां सुरक्षा की दृष्टि से उसका कोरोना की जांच के लिए भी सैंपल लिया गया है जिसकी जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है l जिसकी सूचना स्थानीय प्रशासन द्वारा सिवनी जिला प्रशासन को दी गई, जानकारी लगते ही सिवनी जिला प्रशासन हरकत में आ गया और मौके पर स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग की टीम ने पहुंचकर उक्त क्षेत्रों को कंटेंटमेंट घोषित कर दिया l पॉजिटिव महिला को कोविड सेंटर सिवनी भेजा जा रहा है जहां उसका उपचार किया जाएगा l आपको बता दें कि इससे पहले भी केवलारी तहसील से कुछ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी जो अब स्वस्थ होकर अपने घर चले गए हैं l
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment