रेवांचल टाइस - बफर जोन में संचालित राशन दुकान में दिन व दिन अनिमित्ता बढ़ती जा रही है दुकान संचालक के द्वारा गरीबो के राशन में डाका डाला जा रहा है वही दिनांक 17/08/2020 सोसायटी मे हुई लोगों और सेल्समैन के बीच हुई झडप जिसमे मौके पर सैल्समैन कमलसिह धुवे व अध्यक्ष चैन सिह धुवे दोनों फरार हो गये। जानकारी लगते ही मौके पर 100 नम्बर पहुँच कर जनता को समझाईश दी और अस्वासन दिया गया कि सभी को सोसायटी मे नि शुल्क चावल .गेहूं . शक्कर, मिटटी तेल का वितरण किया जायेगा वही लोगो ने 100 न में अधिकारी को बतलाया गया कि जो राशन गरीबो को निःशुक बांटने के लिए आता है उसे न बाट के बल्कि गोलमाल किया जा रहा है जिससे लोगो को समय मे राशन नही मिल रहा है वही दूर - दूर से राशन लेने के लिए लोग दुकान पहुँच रहे है समय मे राशन न मिलने के कारण दुकान में अधिक भीड़ भाड़ हो जाती है और दुकान दार के द्वारा सोशल डिस्टेंश का पालन नही किया जाता है।
रेवांचल टाइम्स से हरीश बिंझिया

No comments:
Post a Comment