BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी जरूरी खबर : भगतसिंह वार्ड का मृतक व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव नहीं: सिवनी कलेक्टर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 15, 2020

सिवनी जरूरी खबर : भगतसिंह वार्ड का मृतक व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव नहीं: सिवनी कलेक्टर


रेवांचल टाइम्स सिवनी, मध्यप्रदेश : जिला मुख्यालय सिवनी के भगत सिंह वार्ड निवासी एक व्यक्ति की आज उपचार के दौरान मौत हो गई है इस संबंध में आम जनों के बीच अपवाह फैलायी गई है कि उक्त मृतक कोरोना पाॅजिटिव था।
इस बात का खंडन करते हुए कलेक्टर डाॅ. राहुल हरिदास फटिंग ने बताया कि मृतक कोरोना पाॅजिटिव नही था। इस व्यक्ति की मौत के बाद कोरोना सस्पेक्ट होने के कारण उसका ट्रू-नाट मशीन से टेस्ट किया गया था जहां उसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है।
इसके बाद ही मरीज का शव परिजनों को सौंपा गया है।सिवनी कलेक्टर ने बताया कि मृतक के परिजनों व नजदीकी लोगों को होम कोरेन्टाईन किए जाने हेतु निर्देश दिए गए है। आगे बताया कि जिला चिकित्सालय सिवनी में भर्ती होने वाले सभी ऐसे मरीजों की जांच आवश्यक रूप से की जा रही है, जिनमें कोरोना संक्रमण संबंधी लक्षण दिखाई दे रहे है।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment