BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी नगरीय क्षेत्र के प्रत्‍येक वार्ड में घरों घर जाकर श्री गणेश जी की प्रतिमाएं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 31, 2020

सिवनी नगरीय क्षेत्र के प्रत्‍येक वार्ड में घरों घर जाकर श्री गणेश जी की प्रतिमाएं

 ‍
रेवांचल टाइम्स सिवनी:- विसर्जन हेतु संग्रहित किया जाना प्रारंभ दिनांक 31 अगस्‍त एवं 01 सितम्‍बर को श्री गणेश जी की प्रतिमाएं विसर्जन हेतु घरों घर वाहन भेजे जाएंगे।
जिला प्रशासन की पहल पर नगरीय क्षेत्र सिवनी में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु एवं नदी, नालों एवं तालाबों में श्री गणेशजी की प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं करने की अपील पर सिवनी के नागरिकों/श्रद्धालुओं द्वारा अपने घरों में विराजमान श्री गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन हेतु साफ सुथरे एवं सुसज्जित वाहनों में उपलब्‍ध कराया जा रहा है जो ‍कि सभी वार्डों में डोर टू डोर जाएगा जिसमें सभी श्रद्धालु नागरिकों से अपील है कि श्री गणेश जी की प्रतिमाएं ‍विसर्जन हेतु उपलब्‍ध करायें।‍
नदी, नालों एवं तालाबों में प्रतिमाओं का ‍विसर्जन न करें।
सभी संग्रहित प्रतिमाओं का पूर्ण ‍विधि ‍विधान से बैनगंगा नदी के लखनवाडा घाट में बने कुण्‍ड में ‍विसर्जन ‍किया जाएगा।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट
अवमानना मामला: सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत भूषण पर लगाया 1 रुपया जुर्माना

No comments:

Post a Comment