रेवांचल टाइम्स नैनपुर- ऐ मेरे वतन के लोगो जरा आँख में भर लो पानी जो शहीद हुए है उनकी याद करो कुर्बानी वीर शहीदों की कुर्बानियों एवं उनके बलिदानों को याद कर पूरा देश बलिदान दिवस के रूप में भी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पूरे देश मे गर्व के साथ मनाया जाता है वही इस बार कोरोना जैसी भयावह बीमारी को देखते हुए सभी नियमो का पालन करते हुए 15 अगस्त आजादी का पर्व मनाया गया नैनपुर नगर में नगर पालिका परिषद नैनपुर सामुदायिक केंद्र , थाना नैनपुर, नगर पंचायत सभी कार्यालयों एवं नगर के सभी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस की 74 वी वर्षगांठ लोकडॉउन के सभी नियमो का पालन कर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया वही नगर पालिका में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा सोशल डिस्टेंन्स का पालन करते हुए 1 मीटर की दूरी पर खड़े होकर राष्ट्रगान किया गया तत्पचात नगर पालिका अध्यक्ष नरेश चंदौल के उद्धबोधन में कहा कि देश के लिए कुर्बान शहीदों की कुर्बानी हम सभी कभी नही भूल सकते आज देश के वीरो की वीरता ने ही ही हमे आजादी दिलवाई ओर सम्पूर्ण देश को अंग्रेजो की गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करवाया उदबोधन बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मति हिमेश्वरी पटले ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में अध्यक्ष एवम अधिकारियों के अलावा सभी नगर के पार्षद एवं नगर पालिका कर्मचारी भी मौजूद रहे वही नगर के सभी स्कूलों कार्यालयों में भी सोशल डिस्टेंन्स का पालन करते हुए शांति पूर्ण रूप से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
Saturday, August 15, 2020
नगर में सोशल डिस्टेंन्स का पालन कर मनाया स्वतंत्रता दिवस
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment