रेवांचल टाइम्स अरी :- 20 अगस्त दिन गुरुवार की सुबह लगभग 10:30 बजे एक ट्रक दुर्घटना में कन्डेक्टर की घटना स्थल पर मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार वाहन क्र. Ap-07 TF-8757 ट्रक सिवनी से कटंगी की ओर जा रही थी। जो कि अरी थाना अंतर्गत खोल ढोडा धरमकुआ अरी से कटंगी मार्ग घाट पर वाहन क्र. Gj-16 Au-4214 कंटेनर से जा भिड़ी जिससे ट्रक कन्डेक्टर मोहम्मद शेख पिता मोहम्मद हुसैन उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी नारा साराव पेट जिला गुंटूर आंध्र प्रदेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही अरी 100 डायल घटना स्थल पर पहुंच कर पंचनामा तैयार कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया गया है।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट
यह भी पढ़ें:सरकार ने जारी किया स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का परिणाम, इंदौर लगातार चौथे साल टॉप पर



No comments:
Post a Comment