रेवांचल टाइम्स - विगत कई दिनों से लगभग एक माह से अधिक होने के बाद भी मोतीनाला क्षेत्र में बारिश ना होने के चलते किसान और ग्रामीण लोग व्याकुल होकर और ग्राम के समस्त ग्रामीण जन पानी बिन सब सून के चलते इंद्रदेव को मनाने के लिए मिट्टी की भीमसेन भगवान की प्रतिमा बनाकर 24 घंटे तक अखंड रामायण पूजा - अर्चना किया गया ताकि इंद्रदेव प्रसन्न हो और क्षेत्र में अधिक बारिश हो सके इस भीमसेन भगवान की प्रतिमा बनाकर ग्रामीणों ने एक प्रकार की टोटका किया और भी भगवान से मन्नते माँगी की दूसरे सभी क्षेत्र में भी लगातार बारिश हो जिससे हम सबभी लोगो की खेती बाड़ी और क्षेत्र में फसल लहलहा उठे इसी मनोकामना के साथ इंद्रदेव को मनाने के लिए मिट्टी की प्रतिमा स्थापित किया गया था जो मोतीनाला ग्राम पंचायत के पोषक ग्राम पनारी खेड़ा में प्रतिमा स्थापित की गई जिसमें पनारी खेड़ा के समस्त ग्राम के ग्रामीण जन माताएं बहने और सभी ग्राम पंचायत मोतीनाला के और क्षेत्रवासी का सराहनीय योगदान रहा साथी आज जैसे ही प्रतिमा की विसर्जन हुई वैसे ही बारिश की झड़ी लग गई लगातार 2:00 से बारिश खूब हुई है लगभग 4 घंटे लगातार बारिश हुई है जिससे हर्ष का विषय बना हुआ है कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सरपंच और और वरिष्ठ
कथन -बुजुर्ग
विश्वनाथ धुर्वे का कहना है कि इंद्रदेव को मनाने के लिए भीमसेन भगवान की प्रतिमा की पूजा की जाती है जिससे इंद्र देव भगवान खुश हो कर तत्काल बारिश प्रारंभ हो जाता है यह बड़ी प्राचीन मान्यता है ।मवई मंडल अध्यक्ष
दीपक मरावी
इस कार्यक्रम में मुझे मेरे गृह ग्राम और ग्राम पंचायत में शामिल होकर बड़े सौभाग्य की बात है कि इस पुराने और प्राचीन पद्धति और कहा जाए तो एक प्रकार की इंद्र देव भगवान को मनाने के लिए एक टोटका भी गांव देहात में कहते हैं जिसकी पूजा पाठ हमारे पनारी खेड़ा गांव में समस्त ग्रामवासी और ग्राम पंचायत के लोगों के द्वारा किया गया जिससे आज विसर्जन होने के पश्चात लगभग 3 से 4 घंटे की बारिश हुई बड़ा हर्ष का विषय है हम समस्त किसान भाइयों के लिए।
सरपँच ग्राम पंचायत मोतीनाला
चेन सिंह मरावी
बड़ी खुशी की बात है कि हम लोग इंद्र देव भगवान को मनाने के लिए भीमसेन भगवान की प्रतिमा का बना कर पूजा पाठ किया और समस्त मेरे मोतीनाला पंचायत के ग्राम वासी और पनारी खेड़ा के ग्राम वासियों के द्वारा भगवान इंद्र देव को मनाने के लिए और खूब बारिश की मनोकामना के लिए भीमसेन भगवान का पूजा पाठ और अखंड रामायण का पाठ रखा गया जिसमें लगातार अभी 3 घंटे से बारिश हुई खुशी की बात है हम सब लोगों के लिए और समस्त मोतीनाला क्षेत्र के किसान भाइयों के लिए जिससे हम सब लोगों का फसल और खेतीबाड़ी लहलहाती फसल हो इसके लिए हमने भीमसेन भगवान से विनती किया और वह हमारी पुकार सुन लिए
, दुर्गेश यादव, सन्तोष रॉय, लखन नायक पत्रकार, सोन सिंह धुर्वे ,(विश्वनाथ धुर्वे पूर्व सरपंच) मोतीनाला विश्व नाथ धुर्वे,अमर सिंह, फगनू सिंह, करन सिंह, मेश्राम सिंह , अमर लाल ,
हरीश बिंझिया-मोतीनाला भाई बहन नाला

No comments:
Post a Comment