सिवनी रेवांचल टाइम्स-अंतिम संस्कार और जनाजा में अधिक लोगों के शामिल होने पर डूंडासिवनी पुलिस की कार्यवाही ढाई दर्जन लोगों पर लाक डाउन का उल्लंघन करने का मामला किया दर्ज
धारा 188 ,269,270 ipc के तहत की गई कार्यवाही ।राज्य शासन के द्वारा कोविड 19 के नियमों का पालन ना करते हुए अंतिम संस्कार और जनाजा में अधिक लोगों के शामिल होने पर डूंडासिवनी पुलिस ने दो अलग अलग मामले क़ायम करते हुए ढाई दर्जन लोगों पर लाक डाउन का उल्लंघन करने का मामला किया दर्ज ।दोनो अलग अलग मामले में लगभग ढाई दर्जन लोगों के ऊपर धारा 188 ,269,270 ipc के तहत की गई कार्यवाही । दोनो मामलों में बढ़ सकती आरोपियों की संख्या । प्रतिदिन रखी जावेगी मोक्षधाम एवं क़ब्रिस्तान पर नजर । जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई कार्यवाही ।
पुलिस प्रशासन की जनता से अपील
निर्धारित लोग ही शामिल हों अंतिम यात्रा में और जिला प्रशासन का करें सहयोग ।
रेवांचल टाइम्स से विनोद दुबे की एक रिपोर्ट...

No comments:
Post a Comment