BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने तहसील क्षेत्र बरघाट व ग्राम बोरी कला का किया भ्रमण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 28, 2020

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने तहसील क्षेत्र बरघाट व ग्राम बोरी कला का किया भ्रमण


आज दिनांक 28 अगस्त 2020 को जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने गणेश महोत्सव व मोहर्रम पर्व को दृष्टिगत रखते हुए तहसील क्षेत्र बरघाट व ग्राम बोरी कला का भ्रमण कर, ग्राम पंचायत भवन बोरी कला में, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए त्योहार मनाने के निर्देश दिए |

किसी भी त्योहार में सार्वजनिक आयोजन न हो यह सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
तदुपरांत जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक द्वारा विगत 2 दिन से लगातार हो रही अतिवृष्टि के मद्देनजर क्षेत्र के नदी नालों में पानी के तेज बहाव व पुलों के ऊपर पानी बहने से होने वाली जनहानि को रोकने हेतु राजस्व अधिकारी व थाना प्रभारी बरघाट को आवश्यक कदम उठाने हेतु निर्देशित किया गया है।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट
MP ऊर्जा मंत्री की भाभी का सात महीने में आया 1 करोड़ का बिल

No comments:

Post a Comment