BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनीः एक करोड चालीस लाख के सोना चांदी एवं नगदी कोतवाली पुलिस ने की जब्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 12, 2020

सिवनीः एक करोड चालीस लाख के सोना चांदी एवं नगदी कोतवाली पुलिस ने की जब्त


रेवांचल टाइम्स सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के कोतवाली पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की दरम्यिानी रात्रि में नगरीय क्षेत्र स्थित एक होटल से 5 संदिग्धों के कब्जे से 01 करोड 40 लाख का मसरूका बरामद कर धारा 102 जा.फौ. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
बुधवार की सुबह कोतवाली थाने में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे ने इस प्रकरण का खुलासा करते हुए बताया कि मंगलवार की रात्रि मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन पर कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
नगरीय क्षेत्र स्थित होटल वीनस पर दबिश दी गई जहां पर 05 संदेही क्रमशः नमित पिता गिरीश कश्यप (27 निवासी इंदौर, अवतार सिंह पिता सरदार वेअंत सिंह(54) निवासी जिला तारणतर पंजाब, मनप्रीत सिंह पिता अवतार सिंह निवासी पंजाब, मनोज पिता भागीरत प्रसाद गुजर निवासी इंदौर , ललित पिता जगदीश प्रसाद सोंलकी इंदौर के कब्जे से 38 लाख 89 हजार 400 रूपये नगदी, 44 किलो चांदी के आभूषण एवं सिल्ली तथा अवतार सिंह के कब्जे से लगभग 935 ग्राम सोने के जेवरात नये एवं पुराने एवं नगदी राशि 6 लाख 75 हजार रूपये बरामद किये गये वहीं होटल संचालक दीपक सालुके से पूछताछ पर एक लाकर में काले बैग में रखे सोने के आभूषण वजनी 540 ग्राम के संबंध मंे बताया गया कि यह व्यापारी राजेल सरदार अमृतसर का है।
आगे बताया गया कि पुलिस द्वारा पकडे गये संदेहियो से नगदी 45 लाख 64 हजार रूपये एवं 44 किलो चांदी के आभूषण एवं सिल्ली कीमती 20 लाख रूपये एवं 01 किलो 400 ग्राम सोना कीमती 60 लाख रूपये कुल मसरूका 01 करोड 40 लाख बरामद किया गया। बरामद मसरूका के दस्तावेज संदेहियों द्वारा पेश न करने पर पुलिस ने धारा 102 जा.फौ के तहत मामला पंजीबद्ध किया तथा प्रकरण में आयकर विभाग को प्रतिवेदन भेजा गया है।
बताया गया कि यह लोग सोना चांदी बेचने आये थे यह किनको बेचने आये थे इसकी जानकारी ली जा रही है।
इस कार्यवाही में कोतवाली थाना प्रभारी, नगर निरीक्षक एम.डी.नागोतिया, उ.नि.सतीष उइके, स.उ.नि.राजेश शर्मा, आरक्षक रवि धुर्वे, अजय मिश्रा, ललित शर्मा, गुलाब कुमरे, अरविंद मडराह , आत्माराम, नीरज आमवंशी, सैनिक, राजकुमार सनोडिया, एवं थाना कोतवाली 100 डायल का स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। 
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment