BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले से अंश का खेलों इंडिया मे हुआ चयन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 20, 2020

जिले से अंश का खेलों इंडिया मे हुआ चयन





रेवांचल टाइम्स मण्डला-अंश तिवारी (हर्षु ) पिता प्रदीप तिवारी ने किया जिले को गौरवान्वित। आगामी 29 अगस्त खेल दिवस के पहले मिला जिले को मिली उपलब्धि। युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इंडिया योजना के तहत 24 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिसमे अंश तिवारी (हरषु) पिता प्रदीप तिवारी का चयन रोइंग खेल के लिए हुआ है।अंश तिवारी विगत 2 वर्षों से वाटर स्पोर्ट अकादमी भोपाल में रोइंग (नौकायन) खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। अंश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, स्थानीय कोच एवं राज्यस्तरीय प्रशिक्षक को दिया है। उनकी इस विशेष उपलब्धि पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती मरावी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पं. शैलेश मिश्रा, माहिष्मती सर्व ब्राम्हण समाज अध्यक्ष पं. आकाश दीक्षित, पं. उमाशंकर मिश्रा, तारेंद्र तिवारी, कृष्णकुमार तिवारी, सत्येन्द्र तिवारी, आकाश तिवारी, सुनील साईलवार, अमित खरे ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।

No comments:

Post a Comment