मंडला |पश्चिम सामान्य वन मंडल के अंतर्गत वन परीक्षेत्र महाराजपुर में शहर के अंदर राष्ट्रीय राजमार्ग से लगी वन भूमि जिसे लोग बनवासी सेवा मंडल के नाम से जानते हैं दरअसल यही भूमि बनवासी सेवा मंडल कि नहीं है यह भूमि बनवासी सेवा मंडल के द्वारा अपने कार्यालय संचालन एवं छात्रावास संचालित करने वन विभाग से लगभग 22 एकड़ भूमि 100 वर्षों के लिए लीज पर ले रखी है नियमों को ताक में रख वन विभाग से ली गई वन भूमि को ठेका/ किराया से दे रहे हैं साथ ही वन भूमि से छेड़छाड़ कर अन्य लोगों के द्वारा अतिक्रमण भी किया जा रहा है जिसे बनवासी सेवा मंडल के द्वारा नहीं रोका गया और वन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है या यूं कहे की वन भूमि को लीज पर देकर भूमि को भूल गया वन विभाग इस भूमि से अनेक वृक्षों को भी नुकसान पहुंचाया गया है बनवासी सेवा मंडल ₹1 वार्षिक शुल्क अदा कर वन विभाग की लगभग 22 एकड़ भूमि में व्यवसाय कर रहे हैं पहले यह संस्था के द्वारा अनेक जन हितेषी कार्य किए जाते रहे हैं स्कूल एवं छात्रावास संचालित होते थे परंतु अब बालबाड़ी जैसे अनेक कार्यक्रम मंडला में संचालित नहीं है आखिर वन विभाग अपनी भूमि का सर्वे क्यों नहीं करती यह विचारणीय है इनका कहना है बनवासी सेवा मंडल के द्वारा वन विभाग से 100 वर्षों के लिए भूमि लीज पर ले रखी है लेकिन उक्त वन भूमि पर अनेक अतिक्रमण हो रहे और बनवासी सेवा मंडल के द्वारा अतिक्रमणकारियों पर रोक नहीं लगाई जा रही है ऐसी स्थिति में राजस्व एवं वन विभाग संयुक्त टीम के द्वारा सर्वे कर वन भूमि को अपने कब्जे में लेकर अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही की जाएगी( सुश्री लतिका तिवारी वन परिक्षेत्र अधिकारी महाराजपुर)
Tuesday, August 18, 2020
वन भूमि को लीज पर देकर भूल गया वन विभाग
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment