यह भी पढ़ें:केंद्र का 3000 करोड़ रुपये के कोष से 'मिशन कोविड सुरक्षा' का प्रस्ताव
रेवांचल टाइम्स नैनपुर - मामला वार्ड नंबर 9 काली मंदिर कांजी हाउस से गुरुद्वारे के सामने से गुजरने वाली सड़क का है जो आज भी बनने के लिए तरस रही है जहाँ आज भी कई सालों से रोड का नामोनिशान तक नजर नही आ रहा वही बताया गया कि वार्ड नंबर 9 में कांजी हाउस से गुरुद्वारे के सामने से गुजरने वाली सड़क कई वर्षो पहले बनाई गई डामर की सड़क जो अपने समय के साथ पूर्णतः बूढ़ी हो चली जो उखड़ने के बाद अब नजर भी नही आ रही है सड़क के नाम पर केवल वार्ड वासियो को गड्ढे व खुदी हुई सड़क ही नजर आ रही है ये गड्ढे रोजाना सड़क से गुजरने वाले आमजन वार्ड वासियो को तो नजर आते है लेकिन हवा में चलने वाले नगर के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को कदापि नजर नही आते आज इन लोगो की लापरवाही के चलते वार्ड में केवल देखने के लिए गड्ढे ही बचे है क्योकि रोड तो है ही नही अनेको बार वार्ड के पार्षद को बताने के बाद भी आजतलक कोई भी नतीजा देखने को नही मिला है न ही पार्षद ने कभी इस पर अमल किया वही वार्डवासी कहते है कि आज तक सड़क तो नही बना पाए कम से कम सड़क के नाम पर मुरम ही डाल दी जाती जिससे हम वार्ड वासियो को गड्ढे तो नजर नही आते ओर चलते तो बनता पर कहते है ना प्रतिनिधि के लिये जनता केवल मात्र चुनाव के लिए होती है ये कहावत आज सच साबित होती नजर आ रही है वार्डवासी कहते है कि अब गड्ढे इतने बड़े हो गए कि जरा सी भूल हुई तो समझो दुर्घटना हुई परन्तु किसी पदाधिकारियों को आमजनों की समस्याओं से क्या लेना देना क्योकि इन्हें सड़क पर पैदल थोड़ी न चलना है आज इन गड्डो वाली सड़को पर रोजाना पैदल साइकिल या मोटर साइकिल से चलने वाला वोटर आमजन ही इस समस्या को भले भाती जानता है क्योकि इन्हें ही रोजाना इन खराब सड़को से गुजरना है वही सोशल मीडिया के जरिये सड़क की फ़ोटो व सड़क के गड्डो में पेड़ पौधे लगाकर नैनपुर के युवाओं ने नगर प्रसाशन को तहसील जाने शहर की सबसे व्यस्त सड़क के बारे में अनेको बार अवगत कराया लेकिन न जाने क्यों जिस सड़क से हमेशा बड़े अधिकारियो का रोजाना आना जाना होता है उन्हें भी सड़क की भयानक दुर्दशा नजर नही आती न ही कोई समाधान निकाला जाता वही पोस्टमार्टम हाउस जाने वाली सड़क के भी आज तलक यही हाल है जहाँ खुद बड़े अधिकारियों की रोजाना नजर जाती है पर सब चुप्पी साधे बैठे है वही सड़क के बारे में आज वार्ड नंबर 9 ही नही नैनपुर मे अन्य वार्डो की समस्याओं को देख तो यही लगता है कि नगर के सभी अधिकारी व जिम्मेदार प्रतिनिधी कुम्भकर्ण की गहरी नींद में सोये हुये है जिन्हें नगर की समस्याओं व नगरवासियों से कोई लेना देना नही है इन अधिकारियो व प्रतिनिधियों की नींद कब खुलेगी अब बस यही देखना बाकी है|
यह भी पढ़ें:केंद्र का 3000 करोड़ रुपये के कोष से 'मिशन कोविड सुरक्षा' का प्रस्ताव
यह भी पढ़ें:केंद्र का 3000 करोड़ रुपये के कोष से 'मिशन कोविड सुरक्षा' का प्रस्ताव

No comments:
Post a Comment