BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में 9 कोरोना मरीज मिले ,वही 9 हुए पूरी तरह स्वस्थ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 28, 2020

जिले में 9 कोरोना मरीज मिले ,वही 9 हुए पूरी तरह स्वस्थ



 रेवांचल टाइम्स सिवनी - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 9 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है।
जिसमें केवलारी ब्लॉक कॉलोनी की क्रमशः 45 एवं 24 वर्षीय 2 महिलाएं, सिवनी नगरीय क्षेत्र के ईश्वर नगर के 34 वर्षीय पुरुष,दुर्गा चौक के 54 वर्षीय पुरुष, मुंगवानी के 27 वर्षीय युवक, झूलेलाल कॉलोनी के 35 वर्षीय पुरुष, सरोज नगर के 47 वर्षीय पुरुष, बिठली डुंडासिवनी का 30 वर्षीय पुरुष के साथ ही कान्हीवाड़ा की 60 वर्षीय महिला पॉजिटिव पायी गयी हैं। वही विगत दिवस 9 मरीजों को उपचार उपरांत पूर्णतः स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 9678 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 231 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 152 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 74 एक्टिव केस हैं।

  अखिलेश बंदेवार कै साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment