रेवांचल टाइम्स सिवनी- देश मे कोविड-19 के बढ़ते केस से भारत की चिंता बढ़ा दी है अब तो देश के शीर्ष सुरक्षा चक्र को तोड़ कर देश के बड़े नेता, मंत्री, मुख्यमंत्री, उद्योगपति और फिल्मी सितारों को अपनी चपेट में ले चुका है यही नही अब कोरोना का संक्रमण बडे शहरों के साथ छोटे शहर और ग्रामीण अंचलों में भी पैर पसार रहा है जो लोगो को भयवित कर रहा है। तो सिवनी में भी आज नए केस सामने आने से नगर के लिए चिंता बढ़ा दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 3 अगस्त को जिले में टोटल 5 कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले है जिन्हे मिलाकर अब तक जिले में 51 कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिल चुके है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया था कि देर रात प्राप्त आईसीएमआर जबलपुर की रिपोर्ट में 3 व्यक्तियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई थी । जिसमें सिवनी नगरीय क्षेत्र के अंबेडकर वार्ड की 35 वर्षीय महिला, बरघाट नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्र.1 की 30 वर्षीय महिला एवं छपारा विकासखण्ड के ग्राम जामुनटोला का 30 वर्षीय युवक शामिल हैं।
वही रात होते होते ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि आज प्राप्त आईसीएमआर जबलपुर की रिपोर्ट में सिवनी नगरीय क्षेत्र के काली चौक के क्रमशः 42 वर्षीय एवं 40 वर्षीय कुल 2 व्यक्तियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। संक्रमित दोनों सगे भाई हैं। जिनमें से एक 10 दिन पूर्व छिंदवाड़ा से सिवनी आया था।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment