BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
3 करोड़ की लागत से बना नवनिर्मित पुल खड्ढे के पुल की तरह कॉलम सहित बह गया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 31, 2020

3 करोड़ की लागत से बना नवनिर्मित पुल खड्ढे के पुल की तरह कॉलम सहित बह गया

                           

सिवनी जिले में लगातार चार दिनों से हो रही बारिश के चलते भीमगढ़ डैम के शुक्रवार रात को सभी 10 गेट खोल दिए गए थे। जिसके बाद भीमगढ़ ग्राम और निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात भी बने हुए थे लेकिन कल रात्रि से बारिश कम होने के चलते डैम के क्रमश: आज सुबह तक सभी गेट बंद कर दिए गए हैं और वर्तमान में सिर्फ एक गेट से पानी छोड़ा जा रहा है। भीमगढ़ डैम का जलस्तर 517. 60 पर बना हुआ है।
पानी कम होने के बाद सुबह जब भीमगढ़ गांव के लोग जागे तो तबाही का नजारा देखने को मिला छपारा से भीमगढ़ को जोड़ने वाला करोड़ों रुपए का पुल पूरी तरह बह गया।
इसी तरह धनोरा तहसील के सुनवारा में प्रधानमंत्री सड़क योजना से 2 माह पहले शुरू किए गए  3 करोड़ रुपए के पुल के भी परखच्चे उड़ गए और पूरा का पूरा पुल बह गया ओर नीचे जा गिरा वो भी पुल से 50 फिट दूर यहां तक की पुल के पिलहर भी टूट कर बह गए।
अब देखना यह है कि करोड़ों रुपए के वैनगंगा नदी पर बने भीमगढ़ और सुनवारा के दो पुल के बहने के मामले में कब तक और किसके ऊपर जिम्मेदारी तय होती है।

No comments:

Post a Comment